मुंबई खबर

मुंबई मालवणी इलाके में महिला का हंगामा, शराब के नशे में विवाद का मामला वायरल

मुंबई के मालाड वेस्ट के मालवणी इलाके में एक युवती का हंगामा करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह घटना Sadhana Wine Shop के बाहर हुई, जहां युवती कथित रूप से शराब के नशे में थी। वह शराब खरीदने के लिए दुकान पर पहुंची थी, लेकिन पेमेंट को लेकर उसका दुकान कर्मचारियों से विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने गुस्से में आकर एक शराब की बोतल भी तोड़ दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मी के साथ भी युवती की कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को युवती को काबू में करने में करीब एक घंटे का समय लगा। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया।

बाद में युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पुष्टि हुई कि वह शराब के प्रभाव में थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

News Desk

News Desk

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    hamaramumbainews © 2025 All Rights Reserved.