मनोरंजन

वाह भाई वाह म्यूजिक वीडियो की शानदार लॉन्चिंग, कास्ट एंड क्रू ने मनाया जश्न

मुंबई। कृष्ण राजा फिरोज प्रेजेंट्स और काइल म्यूजिक ओरिजिनल के बैनर तले तैयार किया गया नया म्यूजिक वीडियो “वाह भाई वाह” आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया गया है। गाने की ग्रैंड लॉन्चिंग 16 जून को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित वॉक ओरो क्लब में आयोजित की गई। इस खास मौके पर फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई जाने-माने चेहरे और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

लॉन्च इवेंट में गाने के लीड एक्टर और डांसर ईशान मसीह, अभिनेत्री पामिला मंडल, निर्माता राजा फिरोज, निर्देशक साहिल मसीह और पूरी टीम ने शिरकत की। इस दौरान कलाकारों ने मीडिया से बातचीत करते हुए गाने के निर्माण, शूटिंग और रिलीज को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

म्यूजिक वीडियो “वाह भाई वाह” एक मनोरंजक और जोश से भरपूर गीत है, जिसमें ईशान मसीह की शानदार डांस परफॉर्मेंस दर्शकों को आकर्षित करती है। वहीं पामिला मंडल अपने ग्लैमरस अंदाज से वीडियो में चार चांद लगाती नजर आती हैं। लॉन्च इवेंट के दौरान दोनों कलाकारों की बेहतरीन केमिस्ट्री भी चर्चा का विषय बनी रही।

इस खास शाम को अभिनेत्री हेमा शर्मा ने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से और भी रंगीन बना दिया। वहीं ईशान मसीह और पामिला मंडल के Kisses सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

गाने को राजा हाशमी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत केपी सिंधु ने तैयार किया है। आकर्षक धुन, दमदार बीट्स और एनर्जी से भरपूर यह गाना पार्टी पसंद करने वाले युवाओं को खासा पसंद आ सकता है।

मीडिया से बातचीत में ईशान मसीह ने कहा कि वह अपने सोशल मीडिया कंटेंट से अलग कुछ नया और बड़ा करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि इस गाने में उन्होंने अपने डांसिंग टैलेंट और ग्लैमर दोनों को पेश करने की कोशिश की है।

वहीं पामिला मंडल ने कहा कि ईशान के साथ काम करना उनके लिए एक अलग और यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने काफी मेहनत की और माहौल बेहद शानदार रहा।

निर्देशक साहिल मसीह ने बताया कि गाने की शूटिंग मुंबई की खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है। उन्होंने कहा कि मुंबई में भी कई ऐसी जगहें हैं जो किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं हैं और उन्हें गाने में खूबसूरती से दिखाने की कोशिश की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहार और पार्टी सीजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह गीत युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो सकता है। इसके डांस स्टेप्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स पर ट्रेंड करने की पूरी क्षमता रखते हैं।

कुल मिलाकर “वाह भाई वाह” एक रंगारंग, मनोरंजक और ऊर्जा से भरपूर म्यूजिक वीडियो है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद की जा रही है।

News Desk

News Desk

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    hamaramumbainews © 2025 All Rights Reserved.