मुंबई खबर

सेंट मैथ्यूज हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन: 12वीं (HSC) के नतीजों में हासिल की 100% कामयाबी

मुंबई (मालाड/मालवानी): महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं (HSC) के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। इस साल राज्य का कुल पासिंग प्रतिशत 89.79% रहा, जबकि मुंबई डिवीजन ने 90.08% के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में मालाड (मालवानी) के मशहूर तालीमी इदारे सेंट मैथ्यूज हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए 100% रिजल्ट हासिल किया है।

‘जैम इन द स्लम’ (Gem in the Slum) के नाम से पहचाने जाने वाले इस स्कूल ने यह साबित कर दिया है कि अगर लगन और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी रुकावट सफलता की राह में नहीं आ सकती।

कॉलेज के टॉपर्स:

कॉलेज के होनहार छात्रों ने अलग-अलग स्ट्रीम में बेहतरीन नंबर हासिल किए हैं:

  • कॉमर्स: शेख बुशरा फिरोज ने 92.50% के साथ कॉलेज में टॉप किया।
  • आर्ट्स: शेख महक मुश्ताक ने 90.67% नंबर हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
  • साइंस: शेख नसरीन एमडी अकबर ने 57% नंबरों के साथ सफलता हासिल की।

प्रिंसिपल का संदेश:

कॉलेज के प्रिंसिपल Larzy Varghese ने इस बड़ी कामयाबी पर गर्व महसूस करते हुए कहा, “यह हमारे पूरे स्टाफ, टीचर्स और छात्रों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।” उन्होंने बताया कि मालवानी जैसे इलाके में जहां बच्चों के पास आर्थिक चुनौतियां होती हैं और कई छात्र काम (Job) के साथ-साथ पढ़ाई करते हैं, वहां 100% रिजल्ट आना बहुत बड़ी बात है।

“हमारे स्कूल की नीति ‘Equal’ और ‘Quality’ एजुकेशन की है। हम कमजोर छात्रों की पहचान कर उन पर खास ध्यान देते हैं। अनुभवी टीचर्स और सही गाइडेंस की वजह से ही स्लम एरिया में रहने के बावजूद हमारे बच्चे हर साल टॉप करते हैं।” — Larzy Varghese, प्रिंसिपल

कामयाबी की गूंज:

मालवानी जैसे चुनौतीपूर्ण इलाके के लिए यह नतीजा सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उम्मीद की एक नई किरण है। 10th (SSC) हो या 12th (HSC), सेंट मैथ्यूज ने हर साल अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी है। इस बार भी कॉमर्स में 70 से ज्यादा और आर्ट्स में 20 से ज्यादा छात्रों ने प्रथम श्रेणी (First Class) में अपनी जगह बनाई है।

इस शानदार सफलता पर छात्रों के माता-पिता, शिक्षकों और पूरे कॉलेज प्रशासन को चहुंओर से मुबारकबाद दी जा रही है।

News Desk

News Desk

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    hamaramumbainews © 2025 All Rights Reserved.