मनोरंजन

भारत के पहले ट्रू वर्टिकल अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे हितेन तेजवानी और तरुण खन्ना

मुंबई। भारत में मनोरंजन की दुनिया में इन दिनों वर्टिकल माइक्रो ड्रामा बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। देश में 20 करोड़ से ज्यादा लोग वर्टिकल ड्रामा देखते हैं। कुछ ही सालों में यह फॉर्मेट पूरी दुनिया में बड़ा बाजार बन चुका है और लोग वर्टिकल सीरीज को खूब पसंद कर रहे हैं।

इसी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ट्रूड्रीम्स एंटरटेनमेंट के मो. शमीम फरीदी ने भारत का पहला ट्रू वर्टिकल अवॉर्ड्स शुरू करने का फैसला किया है। इस अवॉर्ड का मकसद वर्टिकल सिनेमा को अलग पहचान देना और इसमें काम करने वाले कलाकारों व तकनीशियनों को सम्मानित करना है।

इस अवॉर्ड शो में बेस्ट हीरो-हीरोइन, सपोर्टिंग कलाकार, म्यूजिक डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, डीओपी और अन्य तकनीकी श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। क्षेत्रीय भाषाओं की भी अलग कैटेगरी होगी।

इस शो को मशहूर टीवी अभिनेता हितेन तेजवानी और तरुण खन्ना होस्ट करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हितेन ने कहा कि यह शमीम फरीदी का सराहनीय कदम है और इससे वर्टिकल कलाकारों को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने बताया कि शो में कई शानदार परफॉर्मेंस होंगी और स्पॉट बॉय से लेकर कलाकारों तक सभी को सम्मान दिया जाएगा।

तरुण खन्ना ने कहा कि वर्टिकल का भविष्य उज्ज्वल है और यह अवॉर्ड कलाकारों को बड़ा मंच देगा। उन्होंने बताया कि यह अवॉर्ड शो खास होगा क्योंकि इसे वर्टिकल फॉर्मेट में ही शूट किया जाएगा, जो अपने आप में एक नई और चुनौतीपूर्ण कोशिश है।

शो में कई अन्य कलाकार और कॉमेडियन भी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के कोरियोग्राफर इरशाद हैं, जो इन दिनों रिहर्सल में व्यस्त हैं।

यह अवॉर्ड समारोह 24 फरवरी को ठाकुर कॉलेज, न्यू लिंक रोड, कांदिवली पश्चिम, मुंबई में आयोजित किया जाएगा। दर्शक इस शो के निमंत्रण के लिए ट्रूड्रीम्स एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो कर मैसेज कर सकते हैं।

आयोजकों का कहना है कि पहले लोग केवल बड़े पर्दे पर फिल्में देखते थे, लेकिन अब मोबाइल पर वर्टिकल फॉर्मेट में भी कहानियां देखना पसंद कर रहे हैं। वर्टिकल में छोटी-छोटी लेकिन असरदार कहानियां दिखाई जाती हैं, जिनसे आम लोग खुद को जोड़ पाते हैं। यही वजह है कि यह फॉर्मेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

ट्रू वर्टिकल अवॉर्ड्स भारत में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जो वर्टिकल सिनेमा को नई पहचान देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

News Desk

News Desk

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    hamaramumbainews © 2025 All Rights Reserved.