ताजा खबर मनोरंजन

विवाद के बीच शिल्पा शेट्टी ने किया अपने रेस्टोरेंट का बंद होने का ऐलान

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा पर लगे 60 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। शिल्पा शेट्टी ने अपने मुंबई स्थित मशहूर रेस्टोरेंट ‘बास्टियन बांद्रा’ (Bastian Bandra) को बंद करने का फैसला लिया है। इस रेस्टोरेंट का गुरुवार को अंतिम दिन है।

शिल्पा ने अपने इस रेस्टोरेंट के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी साझा किया है।

60 करोड़ फ्रॉड के बीच शिल्पा के रेस्टोरेंट पर ताला

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन पर आरोप है कि 2015 से 2023 के बीच एक लोन-कम-इन्वेस्टमेंट डील में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई।

इसी विवाद के बीच, शिल्पा शेट्टी ने घोषणा की कि उनका रेस्टोरेंट ‘बास्टियन बांद्रा’ अब बंद हो रहा है। हालांकि, उन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह का कोई सीधा जिक्र नहीं किया। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि गुरुवार को रेस्टोरेंट का आखिरी वर्किंग डे होगा और इसके बारे में एक भावुक नोट लिखा।

रेस्टोरेंट की शुरुआत और सफर

‘बास्टियन बांद्रा’ को शिल्पा शेट्टी ने अपने बिज़नेस पार्टनर रणजीत बिंद्रा के साथ मिलकर साल 2016 में शुरू किया था। बाद में इसे साल 2023 में नए स्थान पर शिफ्ट किया गया। यह रेस्टोरेंट खाने के शौकीनों और कई सेलिब्रिटीज के बीच काफी पॉपुलर था।

अब शिल्पा शेट्टी की इस घोषणा के बाद उनके फैंस और रेस्टोरेंट के नियमित ग्राहकों में निराशा है।

News Desk

News Desk

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    hamaramumbainews © 2025 All Rights Reserved.