नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav को 9 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़े चेक बाउंस मामले में 11 दिन तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ा। 11 दिन सलाखों के पीछे बिताने के बाद अब उन्हें राहत मिल गई है।
Delhi High Court ने राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने उनकी सजा पर 18 मार्च तक रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि अगली सुनवाई तक वह जेल से बाहर रहेंगे।
दरअसल, राजपाल यादव ने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी। उन्होंने अदालत को बताया था कि 19 फरवरी को शाहजहांपुर में उनकी भतीजी की शादी है, इसलिए उन्हें कुछ समय के लिए रिहा किया जाए।
कोर्ट ने जमानत देने से पहले शर्त रखी कि उन्हें 1.5 करोड़ रुपये जमा कराने होंगे। अदालत ने दोपहर 3 बजे तक का समय दिया था और कहा था कि यह रकम डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा करनी होगी। राजपाल यादव के वकील ने तय समय के भीतर राशि जमा कर दी, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
बताया जा रहा है कि इस कठिन समय में बॉलीवुड के कई सितारे उनके साथ खड़े रहे। Salman Khan, Ajay Devgn, Akshay Kumar, Varun Dhawan, David Dhawan और Priyadarshan जैसे कलाकारों ने उनका समर्थन किया।
जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने पूरे देश और फिल्म इंडस्ट्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में मिले इस समर्थन के लिए वह सभी के आभारी हैं।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।


